About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : आज से रांची हॉकीमय हो जाएगा | 2 बजे से दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे

Share the post

20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, 5 नवंबर को फाइनल

– खेलमंत्री हफीजुल हसन होंगे मुख्य अतिथि

– मेजबान भारत रात 8.30 बजे थाईलैंड से जीतने उतरेगा

– गेट नंबर 3 व 4 से दर्शकों की इंट्री होगी

रांची। आज से झारखंड की राजधानी हॉकीमय हो जाएगी। यहां पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप भारत में पहली बार खेला जा रहा है। कुल 20 मैच मोरहाबादी के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया , मलेशिया ‍ थाईलैंड की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी खेलेंगी। हॉकी इंडिया के महासचिव व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि मैच को लेकर किसी तरह का कोई टिकट दर्शकों के लिए नहीं होगी। सारे मैच दर्शक फ्री में देख सकेंगे। पहले आओ व पहले बैठो के तर्ज पर हॉकी प्रेमी अपने रांची शहर में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में खेलमंत्री हफीजुल हसन शामिल होंगे। दर्शकों की स्टेडियम में इंट्री 2 बजे से हो जाएगी।

हर दिन 3 मैच खेला जाएगा

भोलानाथ सिंह ने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों की बैठने की संख्या 9 हजार है। इसमें वीआईपी 900 व वीवीआईपी के 150 सीट रिजर्व रहेंगे। बाकि में दर्शक बैठकर सभी मैच का आनंद उठा सकेंगे। हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिन के 4 बजे से, दूसरा मैच शाम के 6.15 बजे से व तीसरा मैच रात के 8.30 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने भारत में पहली बार खेले जाने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के लिए ट्रॉफी का अनावरण व मैस्कॉट जूही की लॉन्चिंग किया था। सरकार के सहयोग से इस टूर्नामेंट को सफल बनाया जा रहा है।

भारतीय टीम में झारखंड की 3 खिलाड़ी

भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निकी प्रधान, संगीता कुमार व सलीमा टेटे शामिल हैं। एक खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग स्टैंड बाई में भी हैं। अपने होम ग्राउंड में झारखंड की खिलाड़ी भारत को हर हाल में चैंपियन बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। वहीं, दर्शकों का पूरा सपोर्ट टीम इंडिया को मिलेगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया-जापान के मैच से

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर को मलेशिया और जापान के पहले मैच से होगी। यह मैच दिन के 4 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच चीन व कोरिया के बीच शाम 6.15 बजे से खेला जाएगा। वहीं, मेजबान भारत रात 8.30 बजे थाईलैंड से जीतने उतरेगा।

एक पूल व 6 टीमें

टूर्मामेंट में कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत ट्रॉफी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। सभी टीमें एक ही पूल का हिस्सा हैं और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहां तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी और दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी।

चैंपियन जापान को कोरिया से मिलेगी बड़ी चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन जापान को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे शानदार टीम कोरिया से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिसने 2010, 2011 और 2016 में टूर्नामेंट के छह में से तीन संस्करण जीते हैं। मेजबान भारत अच्छी फॉर्म में है। विशेष रूप से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक कांस्य और एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप स्पेन 2022 में खिताबी जीत के बाद मेजबान टीम ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है और 2018 में उपविजेता रही। वहीं, 2023 चीन में भारतीय टीम ने जापान को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों के इतिहास में अपना चौथा कांस्य पदक जीता था।

सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक

शुक्रवार से शुरू हो रहे मैच को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। मैच के दौरान मोरहाबादी मैदान इलाके में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस मार्ग में मैच देखने वाले लोगों को केवल एंट्री मिलेगी। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने रूट चार्ट जारी किया है। जारी चार्ट के अनुसार मोरहाबादी मैदान समेत अन्य जगहों पर दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

टीम बस, मीडियाकर्मी व पासधारी वाहनों की होगी इंट्री

डीसी आवास मोड़ से सांसद शिबू सोरेन आवास होकर मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम तक सिर्फ टीम की बसें, मीडियाकर्मी एवं पासधारी वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा। सामान्य वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी बापू वाटिका की तरफ से सिर्फ पासधारी वाहन ही वीवीआईपी, मीडियाकर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे।

यहां करें पार्किंग

हॉकी टीम की बस और अति महत्वपूर्ण वाहनों के लिए मोरहाबादी टीओपी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी (लाल पास युक्त) वाहन के लिए मोरहाबादी मैदान मुख्य मंच के पीछे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नारंगी, नीला, हरा पास वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मुख्य मंच के पास की गई है। गेट नंबर तीन से प्रवेश करने वाले दर्शक अपने वाहनों की पार्किंग मोरहाबादी बिरसा फुटबॉल स्टेडियम में करेंगे। गेट नंबर चार से प्रवेश करने वाले वाहनों की पार्किंग करमटोली धुमकुड़िया, आइएमए भवन परिसर में कर सकते हैं।

स्टेडियम के अंदर हथियार या लाठी-डंडा लेकर नहीं जा सकेंगे

 स्टेडियम के अंदर हथियार या लाठी डंडा लेकर नहीं जा सकेंगे। चाहे वो किसी मंत्री या वीवीआईपी का बॉडीगार्ड ही क्यों ना हो। हथियार को बाहर रखकर ही स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही दर्शक खाने-पीने के भी समान अंदर नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा कोई भी नशा वाला चीज, लाइटर, माचिस, बोतल अंदर नहीं ले जा सकेंगे। गेट नंबर 3 व 4 से दर्शकों की इंट्री होगी।

एक रंग के जैकेट में दिखेंगे पुलिसकर्मी

ठंड के मौसम में ट्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को एक रंग का जैकेट मुहैया कराया जाएगा। सभी पुलिसकर्मी इसी जैकेट को पहनाकर अपनी ड्यूटी में लगे रहेंगे। पुलिस की ड्यूटी दिन के 12.30 बजे से रात 10.30 बजे तक रहेगी। प्रशासन के आला अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि यह एक इंटरनेशनल मैच है, इसलिए पुलिस को अपने व्यवहार से सभी लोगों का दिल जीत लेना है। कोई भी ऐसा काम न हो जिससे राज्य की बदनामी हो। इसलिए संयम के साथ सारे कामों को अंजाम देना है।

Leave a Response