About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंजन में खराबी आ जाने के कारण उड़ान रद्द | यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया

Share the post

विमान रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाला था

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान के इंजन में खराबी आ जाने के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई। इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान के उड़ान को कैंसिल कर दिया गया। उड़ान भरने से पहले ही पायलट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को तकनीकी खराबी की जानकारी दे दी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उड़ान भरने से पहले ही इंडिगो की विमान संख्या 6E 7562 के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिलते ही यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया। यह विमान रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। लगभग डेढ़ सौ यात्री इस में बैठे हुए थे और कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले थे। जानकारी मिलने के बाद कई यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा लिया तो वहीं कई यात्री अब भी इस इंतजार में बैठे हैं कि शायद एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वैकल्पिक विमान का इंतजाम कराया जाएगा।

Leave a Response