About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर | नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया

Share the post
नीदरलैंड के एडवर्ड्स 78 रन बनाकर नाबाद लौटे।

रांची। नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर एक आैर बड़ा उलटफेर कर दिया। नीदरलांड से मिले 246 रन का टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे पहले वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान 2019 की चैंपियन टीम इंग्लैंड को हराकर सबको चौंका दिया था। यह साउथ अफ्रीका की पहली हार है, वहीं, नीदरलैंड की टीम पहली जीत दर्ज किया। साउथ अफ्रीका की ओर से लगातार 2 मैचों में 2 शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 20 बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कगिसो रबाडा 9, जेराल्ड कूट्जी ने 22 रन, डेविड मिलर ने 43 , हेनरिक क्लासेन 28 , मार्को यानसन 9, रासी वान डर डसन, कप्तान टेम्बा बावुमा 16 व कैशव 40 रन बनाकर आउट हुए। मैच में बारिश आ जाने के दौरान यह मैच 43-43 ओवर का खेला गया। नीदरलैंड की ओर से 78 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले एडवर्ड्स को मैन ऑफ द मैच बने।

एडवर्ड्स 78 रन बनाकर नाबाद लौटे

नीदरलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए। धर्मशाला के मैदान पर डच टीम की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि रूलोफ वान डर मेर्व ने 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 7वें नंबर पर उतरकर अर्धशतक जमाया। यह एडवर्ड्स का इस साल का 5वां अर्धशतक है। वनडे करियर के उन्होनें 14वां अर्धशतक जमाया। एडवर्ड्स 78 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होनें 69 बॉल की पारी में 113.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी में 10 चौके और एक छक्का जमाया।

Leave a Response