About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
News

डुमरी उपचुनाव का फैसला आज: एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की यशोदा देवी 10th राउंड में भी आगे

Share the post

रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की यशोदा देवी 10th राउंड में भी आगे हैं। 10 वें राउंड मिलाकर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 6946 वोट से आगे।

10 वें राउंड कुल मिलाकर प्राप्त वोट

इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी – 32424

एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी – 39370

नौवें राउंड में यशोदा देवी ने बेबी देवी पर 5147 वोट की बढ़त बना ली। आठवें राउंड में भी आगे हैं। याशोदा देवी 2839 से आगे हैं। I.N.DI.A समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा की मंत्री बेबी देवी पिछड़ गई हैं।8th राउंडबेबी देवी:- 26794यशोदा देवी:- 29633एआइएमआइएम:- 241सातवें राउंडI.N.D.I.A. प्रत्याशी बेबी – 24006NDA प्रत्याशी यशोदा देवी – 25557छठवां राउंड का रुझानइंडिया गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को कुल प्राप्त मत – 203032NDA गठबंधन से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को कुल प्राप्त मत – 22772छठवां राउंड में NDA से आजसू की प्रत्याशी यशोदा देवी 2469 मतों से आगेपांचवे राउंड रुझानझामुमो प्रत्याशी बेबी – 173562आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी – 18486पांचवे राउंड मिलाकर आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1130 वोट से आगे हैं।त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थामतगणना पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में हो रही है। वज्रगृह के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के चलते खाली सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोट डाले गए थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत छह प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर है। इससे पूर्व मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद देर रात तक सभी 373 बूथों की इवीएम वज्रगृह में जमा कराई गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी। इसके बाद ईवीएम को वज्रगृह से लाया जाएगा। मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद से रूझान आने लगेगा।24 राउंड में पूरी मतगणना होगी24 राउंड में पूरी मतगणना होगी। प्रत्येक राउंड में 16 बूथों की काउंटिंग होगी। मतगणना हॉल में इसके लिए 16 टेबल बनाए गए हैं। एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए उपलब्ध होगा। एक आरओ का टेबल होगा, जिस पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। चार बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। मतगणना में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मतगणना केंद्र के भीतर 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है।इनके भाग्य का होगा फैसलाबेबी देवी: (इंडिया समर्थित झामुमो प्रत्याशी)यशोदा देवी: (एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी)मोबिन रिजवी: (एआईएमएआईएम)कमल प्रसाद साहू: (निर्दलीय प्रत्याशी)नारायण गिरि: (निर्दलीय प्रत्याशी)रोशन लाल तुरी: (निर्दलीय प्रत्याशी)

Leave a Response