About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

हेमंत सोरेन के चचेरे भाई की पत्नी ने पति पर लगाया मानसिक प्रताड़ना व मारपीट करने का आरोप | थाने में शिकायत दर्ज कराई

Share the post

मूल रूप से रांची की रहने वाली अंजलि ने कहा, जान का खतरा है

रांची। झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन के चचेरे भाई की पत्नी अंजलि सोरने ने पति नित्यानंद सोरेन, 2 देवर व सास पर मानसिक प्रताड़ना व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बोकारो महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे भाई स्वर्गीय लालू सोरेन की बड़ी बहू अंजलि सोरेन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अंजली के पति को नोटिस भेजा।
अंजली सोरेन का कहना है कि पांच से छह महीना पूर्व सेक्टर-6 थाने में भी ऑनलाइन मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने इस पर कुछ भी नहीं किया। पति राह चलते और घर में आकर मारपीट करते हैं। हालांकि अंजलि सोरेनsaren ने राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन से किसी तरह का गिला शिकवा नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बड़े भाई और सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा दो बच्चों की पढ़ाई लिखाई और परवरिश के लिए प्रत्येक महीने 10 हजार खाते में भेजा जाता है। लेकिन इस परिवार से मैं इतनी तंग आ चुकी हूं कि मेरा यहां मेरा दम घुट रहा है। मेरे पुत्र और पुत्री का भी भविष्य यहां बर्बाद हो रहा।

मिस कॉल के जरिए हुआ था प्यार

अंजलि ने कहा कि 2007 में मिस कॉल के जरिए नित्यानंद सोरेन से उसका प्यार हुआ और उनसे शादी कर ली। वह मूल रूप से रांची की रहने वाली है और उसका पुराना नाम अंजलि साहू है। ससुर लालू सोरेन के मरने के बाद यह प्रताड़ना काफी तेज हो गई। 2 वर्षों से वह अकेली रह रही हैं, पति से कोई संबंध नहीं है। अंजली ने बताया कि मैं अपने पति से अलग रहती हूं, उनसे मेरा कोई संबंध भी नहीं है। उसके बाद भी वे मेरे कमरे में आकर मारपीट व गाली देते हैं। अंजलि ने बताया मेरे ऊपर जानलेवा हमला भी कर सकते हैं। बोकारो महिला थाना प्रभारी शिल्पा कुजूर ने बताया कि अंजली सोरेन द्वारा एक आवेदन दिया गया है, जिसमें उन्होंने अपनी पति और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन के आलोक में अंजली के पति को नोटिस भेजकर थाने बुलाया गया है।

Leave a Response