About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

2024 फरवरी में धौनी का शहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से गुलजार रहेगा | जेएससीए में भारत-इंग्लैंड का टेस्ट मैच खेला जाएगा

Share the post

रांची। 2024 के शुरुआत में रांची फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से गुलजार रहेगा। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व इंग्लैंड के बीच 23-27 फरवरी 2024 तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत के इंग्लैंड दौरा का यह चौथा टेस्ट मुकाबला होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी। रांची में अब तक 2 टेस्ट मैच, 5 वनडे व 3 टी-20 के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला टेस्ट मैच भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में ड्रा रहा था। 2019 में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व अफगानिस्तान की टीम आएगी भारत

भारत के 2023-24 घरेलू सत्र के दौरान मोहाली, इंदौर, राजकोट और विशाखापटनम 2-2 मैचों की मेजबानी करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया (3 वनडे और 5 टी-20), अफगानिस्तान (3 टी-20) और इंग्लैंड (5 टेस्ट) के खिलाफ खेले जाने वाली श्रृंखला शामिल होगी। ज्ञात हो कि अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में इस बार यह सभी स्टेडियम किसी भी मैच की मेजबानी नहीं कर रहे हैं।

रांची द्विपक्षीय सीरीज में होने वाले मैचों का मेजबानी करेगा

विश्व कप की मेजबानी नहीं करने वाले अन्य स्थानों में तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, नागपुर और रांची भी 2023-24 के दौरान द्विपक्षीय सीरीज में होने वाली मैचों की मेजबानी करेंगे। विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों में से केवल हैदराबाद ही ऐसा एकमात्र स्थान है, जिसे इस घरेलू सीजन में किसी मैच की मेजबानी करने का मौका मिला है। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच की मेजबानी करेंगे। वहीं, बंगलुरु और धर्मशाला को द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी सौंपी गई है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट मैदान (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बंगलुरु) से हटकर देश के अलग-अलग मैदानों में रखा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज को हैदराबाद, विशाखापटनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में रखा गया है। इन सभी 5 मैदानों ने 5 या उससे कम टेस्ट मैचों की मेजबानी की है।

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

इस घरेलू सीजन में भारत का पहला सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा, जिसमें विश्व कप से ठीक पहले 22 से 27 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। इसके बाद विश्व कप के ठीक बाद 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद भारत को तीन टी-20 (10 से 14 दिसंबर), तीन वनडे (17 से 21 दिसंबर) और दो टेस्ट (26-30 दिसंबर और 3-7 जनवरी) साउथ अफ्रिका का दौरा करेगी। उस सीरीज के ठीक तीन दिन बाद भारत घरेलू धरती पर अफगानिस्तान के खिलाफ 11 से 17 जनवरी तक टी-20 सीरीज खेलेगा।

Leave a Response