About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
HealthLifeNewsPolitics

पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ चार्जशीट दायर

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • मामला बालश्रम और एससी-एसटी प्रताड़ना का है
  • सुनील तिवारी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई गई है

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ रांची पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी। यह मामला अरगोड़ा थाने से जुड़ा है। रांची के अरगोड़ा थाना में 7 अगस्त 2021 को श्रम अधीक्षक अविनाश कृष्ण ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला बालश्रम और एससी-एसटी प्रताड़ना का है। 2 साल के बाद केस अनुसंधान पदाधिकारी डीएसपी रजत मणि बाखला ने बालश्रम प्रतिबंध अधिनियम की धारा 14 [1(1)] और एसटी-एससी प्रताड़ना अधिनियम 1989 की धारा 3 (1) (एच) के तहत चार्जशीट दायर की है। केस के चार्जशीट में अनुसंधान पदाधिकारी ने लिखा है कि सुनील तिवारी के खिलाफ दोनों धाराओं में आरोप सत्य पाया गया है। फिलहाल केस में सुनील तिवारी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई गई है।

सुनील तिवारी के आवास पर ही रहते थे भाई-बहन

अनुसंधान पदाधिकारी के मुताबिक 12 वर्षीय बच्ची और उसका मंझला भाई सुनील तिवारी के आवास पर ही रहते थे। उनके आवास में चार कुत्ते थे, जिन सबका पूरा देखभाल बच्ची का मंझला भाई किया करता था। बच्ची भी इन कुत्तों की साफ-सफाई व घरेलू काम करती थी। केस में पुलिस ने वर्तमान में लालपुर थानेदार इंस्पेक्टर ममता कुमारी का बयान भी दर्ज कराया है। जिसमें ममता ने कहा है कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू कर उसके घर वालों के साथ सीडब्लूसी में बयान कराया गया था।इसके बाद एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response