About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
फाइल फोटो
Sport

नाबालिग पहलवान के यौन शोषण केस में बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी में रद्द करने की रिपोर्ट दायर

Share the post

भारतीय कुश्ती संघ न्यूज

मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी

रांची। दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी में नाबालिग के मामले में दिल्ली पटियाला हाउस में रद्द करने की रिपोर्ट दायर की है। मामले की सुनवाई की अगली डेट 4 जुलाई रखी गई है। बता दें कि कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर केस रद्द करने की रिपोर्ट दाखिल की जाती है। विशेष लोक अभिययोजक श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पॉक्सो मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विरोध कर रहे पहलवानों से बातचीत के दौरान कहा था कि मामले में चार्जशीट 15 जून तक दाखिल कर दी जाएगी। बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन उत्पीड़ने के आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने कहा था कि कुश्ती महासंघ की एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता एक महिला करेगी।

पहलवानों ने 15 जून तक आंदोलन किया था रद्द

पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हाल ही में पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। इस दौरान खेल मंत्रालय द्वारा मिले आश्वासन के बाद पहलवानों ने 15 जून तक अपना आंदोलन रद्द कर दिया था।

News Box Bharat latest news

Leave a Response