About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के बाद घायल समेत पांच अपराधियों की गिरफ्तारी
रांची में राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
Breaking NewsJHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची और हजारीबाग में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह के एक अपराधी को गोली लगी। पुलिस ने घायल अपराधी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

होटल के बाहर फायरिंग के बाद कांके में भी चलाई गोली

रांची के सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, गिरोह के अपराधियों ने गुरुवार की रात हजारीबाग स्थित एके इंटरनेशनल होटल के बाहर गोलीबारी की थी। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे रांची के कांके इलाके में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। लगातार दो जिलों में गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के अपराधी धुर्वा के सीठियो इलाके में मौजूद हैं।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने की फायरिंग

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सीठियो इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने मौके से पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुंदन कुमार, गुड्डू मिश्रा, मोहित कुमार, ऋषभ और गोली लगने से घायल सौरभ के रूप में हुई है।

तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा हजारीबाग और रांची में हुई दोनों गोलीबारी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। अपराधियों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों और दोनों गोलीबारी की घटनाओं में उनकी भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।

Leave a Response