
रांची। डोरंडा थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की से गलत काम करने के आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी का नाम **वसीम अंसारी उर्फ नेहाल** है। वह हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने डोरंडा इलाके की एक नाबालिग लड़की को शादी का वादा किया था। इसी बहाने उसने उसके साथ गलत संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की के बयान पर डोरंडा थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
add a comment





