About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
गणतंत्र दिवस पर दावोस दौरे के दौरान लंदन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
गणतंत्र दिवस पर लंदन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर के आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।
JHARKHAND NEWS

दावोस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन में बाबा साहेब के आवास पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Share the post
गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब के आवास पहुंचे CM हेमन्त सोरेन

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में शामिल होने के क्रम में लंदन पहुंचकर भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस क्षण को अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और सौभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी समाज के विचार आज भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने देश को न केवल अधिकारों और कर्तव्यों से युक्त संविधान दिया, बल्कि हर नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जी के लंदन स्थित आवास में रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More 👇

Leave a Response