About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Politics

आलमगीर आलम को छोड़कर 3 अन्य मंत्रियों को बदला जा सकता है

Share the post

3 दिनों से कांग्रेस विधायक और मंत्री दिल्ली में है जमे, आलमगीर आलम रांची लौटे

रांची। केंद्रीय आलाकमान के बुलावे पर कांग्रेस के मंत्री और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक दीपिका सिंह पांडे, अंबा प्रसाद , बंधु तिर्की 3 दिनों से दिल्ली में जमे हैं। गुरुवार को मंत्री आलमगीर आलम कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद रांची लौट आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम को छोड़कर तीन अन्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और डॉ रामेश्वर उरांव को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता के वेणुगोपाल और कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के साथ गहन मंत्रणा हुई है मंत्रियों के बदले जाने के पीछे का मुख्य कारण उनका परफॉर्मेंस लगातार मंत्रियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं और विधायकों के मिल रही शिकायतें प्रमुख कारण बताया जा रहा है कांग्रेस लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं और विधायकों का नाराजगी मॉल उठाना नहीं चाहती है इस कारण मंत्री आलमगीर आलम को छोड़कर तीन अन्य मंत्रियों को बदले जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है

महिला विधायकों को मिल सकता है मौका

कांग्रेस के मंत्रियों में फेरबदल होने पर कांग्रेस की महिला विधायकों को मौका मिल सकता है। इसमें दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं। वर्तमान में संताल परगना से कांग्रेस के 2 मंत्री हैं, जबकि उत्तरी छोटानगपुर प्रमंडल से एक भी मंत्री नहीं हैं। ऐसे में संताल परगना से एक मंत्री हटाए जाते हैं तो दीपिका पांडेय सिंह को मौका मिल सकता है। वहीं, उत्तरी छोटानागपुर को प्रतिनिधित्व दिया गया तो अंबा प्रसाद व पूर्णिमा नीरज सिंह इसकी दावेदार होगी। जबकि दक्षिणी छोटानागपुर से शिल्पी नेहा तिर्की व भूषण बाड़ा का दावा मजबूत है।

इन मंत्रियों के पास ये जिम्मेदारी है

हेमंत सोरेन सरकार में रामेश्वर उरांव, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री है। बन्ना गुप्ता के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय है। आलमगीर आलम के पास पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास और बादल पत्रलेख के पास कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का जिम्मा है।

Leave a Response