+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

Love जिहाद की शिकार पीड़िता मॉडल ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

Share the post

रांची। भागलपुर की मॉडल मानवी राज ने गुरुवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया। मुंबई से बुधवार को रांची पहुंचने के बाद पीड़िता मॉडल का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया गया था। कोर्ट पहुंची मॉडल मानवी राज ने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। साथ ही कहा कि झारखंड पुलिस का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। बता दे कि मॉडल मानवी राज ने कोचिंग संचालक रांची के तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। मानवी का बयान दर्ज होने के बाद कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि जानकारी यह भी सामने आ रही है कि तनवीर अख्तर फरार चल रहा है।

Leave a Response