About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
News

फ्लाईओवर कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द तय सीमा में पूरा कराना सुनिश्चित करें : रांची डीसी

Share the post

रांची। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्थल निरीक्षण (कांटा टोली, रातु, सिरमटोली) निरीक्षण किया। डीसी रातु रोड (जाकिर हुसैन पार्क से पिस्का मोड़ चौक तक फ्लाईओवर) (एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण परियोजना) में स्थल निरीक्षण के लिए पहुँचे। जहां उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा की। उप- प्रबंधक N.H.A.I. नवनीत नोटियाल व अभियंता, आनंद कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि 101 पियर में 53 पियर में शाफ़्ट का कार्य हो गया हैं। 79 पियर का फाउंडेशन कार्य पूरा करा लिया गया हैं। 19 पियर कैप कार्य पूरा हो गया हैं। 6 का स्पेन गडर लांचिंग कार्य हो गया हैं। डेस्क स्लैब (सरिया का काम) प्रगति पर हैं। जिसपर उपायुक्त ने कहा कि फ्लाईओवर कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द इसे तय सीमा में पूरा कराना सुनिश्चित करें।

जाम से लोगों को निजात दिलाने का निर्देश

निर्माण कार्य के कारण अगल-बगल की रोड संकरी हो गई हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही हैं। जिसपर उपायुक्त ने इसे जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट फीचर एलिवेटेड रोड कितना बन रहा एवं सर्विस रोड की जानकारी लेते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो

इसके बाद डीसी सर्ड पिस्का मोड़ के पास पहुंचे। जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पियर संख्या-77 पर गडर लांचिंग कार्य प्रोजेक्ट फीचर एवं अन्य सभी निर्माण संबंधित कार्य की समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करते हुए इसे तय सीमा पर पूरा करने की दिशा पर कार्य कर इसे जल्द से जल्द पूरा करें।

रैयतों का मुआवजा का भुगतान जल्द करें

निरीक्षण क्रम में मेकॉन से सीरम टोली तक बन रहें कार्य परियोजना को देखने एवं कार्य प्रगति की समीक्षा हेतु सीरम टोली चौक पहुचें। जहां निर्माण कार्य की समीक्षा एवं रैयतों के मुआवजा सम्बन्धी मामलों की जानकारी लेते हुए कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से हो। इस कार्ययोजना पर कार्य करते हुए इसे ससमय पूरा कराना सुनिश्चित कराये। रैयतों का मुआवजा जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करें

उपायुक्त निरीक्षण क्रम में योगदा सत्यसंग आश्रम, बहु बाजार से शांति नगर, कोकर तक (भाया कांटाटोली चौक) कार्य परियोजना को देखने एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त निरीक्षण के क्रम में कांटाटोली चौक से पहले पहुंचे, जहां उन्होंने बहु बाजार से कोकर चौक तक हो रहें फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। जुडको के परियोजना प्रबंधक शीतांशु वैभव एवं उप परियोजना प्रबंधक प्रत्यूष आनंद एवं द्वारा जानकारी दी गई की सुपर स्ट्रैक्चर (ब्रिज) का कार्य प्रारंभ किया जाना हैं। जिसकी तैयारी की जा रही हैं। जिसे 10 जून 2023 से शुरू करना हैं। निर्माण कार्य में आ रही कुछ बाधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने उपायुक्त से कहा कि कुछ अर्जित भूमि पर कुछ बचे हुए संरचनाओं को हटाने का निवेदन किया गया। जिसपर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, रांची (शहरी) को निर्देश दिया कि निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करें। जरूरत पड़ने पर मजिस्ट्रेट और फोर्स की भी तैनाती कराने का निर्देश दिया। ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सकें। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को रैयतों की भी समस्या को दूर करने का भी निर्देश दिया।

एप्रोच रोड़ का कार्य शुरू कर दिया जाएगा

सभी अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी, निर्माण कार्य में आ रही समस्या, ट्रैफिक की समस्या, सर्विस रोड आदि के बारें में जानकारी ली। जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कांटाटोली में 44 पियर बन गए हैं। कैप का कार्य 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गया हैं। कोकर की तरफ से एप्रोच रोड़ (RE रैंप) कोकर से बनना शुरू कर दिया गया है। बहुबाजार कि तरफ से विधुत संबंधित कार्य चल रहा हैं। इसके समाप्त होते ही एप्रोच रोड़ का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। सुपर स्ट्रैक्चर का कार्य 10 जून 2023 से शुरू किया जायेगा। इस पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर, सर्विस रोड़ के कार्य तय सीमा पर पूरा हो यह सुनिश्चित कराना तय करें।

Leave a Response