About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi News

नक्सली मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद

Share the post

Jharkhand : प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के साथ हुई एक मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में हुई, जहां पुलिस दस लाख रुपये के इनामी घोषित टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान पहुंची थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इलाके में छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी है और नक्सलियों का पता लगाने का प्रयास जारी है। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। शहीद हुए जवानों में पलामू एएसपी अभियान के एक बॉडीगार्ड भी शामिल हैं। घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ टीएसपीसी नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि केदल गांव और आस-पास का इलाका शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है और यहीं से वह पलामू और चतरा जिले में अपनी गतिविधियों का संचालन करता है। झारखंड सरकार ने उसके सिर पर दस लाख रुपये का इनाम रखा है।

Leave a Response