About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi NewsNewsSocial

हेमंत का शपथ ग्रहण समारोह : 28 नवंबर को रांची के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

Share the post

रांची। 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर 28 नवंबर को राजधानी रांची शहरी क्षेत्र में अवस्थित सभी निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालय बंद रहेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची की ओर से गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यभर से लगभग एक लाख से ऊपर आगंतुकों के आने के कारण शहर में होने वाले जाम की संभावना को देखते हुए विद्यालय को पूर्णत: बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत पत्र के अनुसार विद्यालय संचालित होने के कारण स्कूल बस से आने वाले छात्र शहर में लगने वाले जाम में फंस सकते हैं, जो छात्र हित में उचित प्रतीत नहीं होने की बात कही गई है। इस संबंध में कई अभिभावक द्वारा कल विद्यालय बंद रखने का आग्रह किए जाने का हवाला देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह कदम उठाया है।

मोरहाबादी मैदान का हेमंत सोरेन ने लिया जायजा

मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां बुधवार देर शाम तक जारी रही। तैयारियों का जायजा लेने खुद कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन शाम 5 बजे मोरहाबादी मैदान जाकर लिया। इस मौके पर उन्होंने समारोह स्थल में मंच निर्माण, साज सज्जा, विद्युत , ध्वनि तथा सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत-सत्कार और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। हेमंत सोरेन ने निर्देश दिए कि समारोह स्थल तक आवागमन और वाहनों के पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि किसी भी स्तर की किसी तरह की परेशानी उत्पन्न नहीं हो। इससे पहले दोपहर 1 बजे से ही आगंतुकों का मोरहाबादी ग्राउंड पर आना शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दाडेल, सचिव अमिताभ कौशल, रांची उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा एवं कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Response