About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

अजब गजब : Namkum सीओ ने कार्यालय का ताला ईंट से तोड़ पदभार ग्रहण किया | Dc ने दिए जांच के आदेश

Share the post

रांची। नामकुम अंचल कार्यालय में 28 सितंबर 2024 को बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला पेश आया। हुआ यूं की नए अंचलाधिकारी को आज यानी शनिवार को पदभार ग्रहण करना था। नए सीओ को पदभार ग्रहण करने की बड़ी ही जल्दबाजी थी। तत्कालिन सीओ प्रभात कुमार को नए सीओ राम प्रवेश कुमार को दिन के 2 बजे चार्ज देना चार्ज देना था। जब सीओ राम प्रवेश कार्यालय पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। तत्कालिन सीओ के आने के इंतजार में थे नए सीओ राम प्रवेश। लेकिन उन्हें पदभार ग्रहण करने की बहुत ही ज्यादा हड़बड़ी थी। फिर क्या चार्ज लेने वाले सीओ राम प्रवेश कुमार ने कार्यालय के अपने सहयोगियों के साथ ईंट से ताला तोड़ने लग गए। दे दनादन ईंट से ताला को तोड़ने लगे। फिर ताला टूटा व सीओ राम प्रवेश कार्यालय के अंदर प्रवेश कर चार्ज ले लिए। लेकिन सीओ राम प्रवेश की ईंट से ताला तोड़ने का वीडियो किसी ने बना लिया। फिर ईंट से ताला तोड़ने वाला वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद मीडिया में यह वीडियो वाली खबर चलने लगी।

डीसी ने दिए जांच के आदेश

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने के वायरल वीडियो को बड़े ही गंभीरता से लिया है। इसको लेकर डीसी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची को स्थल जांच कर 24 घंटे के अंदर संलिप्त दोषी पदाधिकारी/कर्मियों को चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनल में प्रसारित “नामकुम अंचल में प्रभार प्राप्त करने के लिए ताला तोड़कर सीओ ने लिया चार्ज” वीडियो पर उपायुक्त द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Response