About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

खटाखट मिल रही नौकरी : हेमंत सोरेन सरकार ने 2 दिनों में 971 अभ्यर्थियों को नौकरी दी | आज 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला

Share the post

रांची: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के लोगों को खटाखट नौकरी हेमंत सोरेन की सरकार दे रही है। इसी कड़ी में आज यानी 28 सितंबर को जैप-1 सभागार में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। एक दिन पहले ही इसी सभागार में 527 लोगों को नौकरी मिली थी। यानी दो दिनों में 971 लोगों को सरकारी नौकरी मिली। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल थे। नियुक्ति पत्र देने से पहले सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति को दक्ष होना जरूरी है। कम सभय में लंबी दूरी तय करनी होती है। अब समय का घोर अभाव है, एक वक्त था जब समय बिताने के लिए दोस्त को खोजा जाता था। आप पर निर्भर करता है कि आप जीवन को कितना रफ्तार देना चाहते हैं। सीएम ने प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त हुए कहा कि राज्य गठन के बाद दूसरी बार आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभागार में नवचयनित प्रशिक्षण अधिकारियों से पूछा कि आप नियुक्ति पत्र पाकर खुश हैं या नहीं। सभी नवचयनित प्रशिक्षण अधिकारियों ने हामी भरते हुए हाथ हिलाकर स्वीकृति दी।

हमारी सरकार हर नियुक्ति को लेकर गंभीर है

हमारी सरकार हर नियुक्ति को लेकर अतयंत गंभीर है, और हर हाल में झारखंडी युवाओं को लेकर किए गए अपने हर वादे को हम अवश्य निभायेंगे। आगामी वर्षों में हम और तेजी एवं पारदर्शिता के साथ हर एक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से 2 साल तक हमलोग जुझते रहे फिर उससे निकले तो तेजी से जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से नियुक्ति की। पहली बार जेपीएससी की नियुक्ति नियमावली बनाई और फिर तेजी से नियुक्ति शुरू हुई। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों काफी खुशी नजर आए।

Leave a Response