About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNews

बिरसा मुंडा की धरती पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू | राज्यपाल व सीएम ने किया वेलकम

Share the post

रांची। बिरसा मुंडा की धरती पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार व सीएम हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू का वेलकम किया। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया का काफिला एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचा। द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। इसके बाद 20 सितंबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर, नामकगुम के कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 को ही प्रसिडेंट रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

रास्ते में लगाई गई बैरिकेडिंग

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। रांची जोन के DIG अनूप बिरथरे ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही SP रैंक के अधिकारी को सेक्टर के तहत बांटा गया है और उसके नीचे DSP स्तर के अधिकारी रहेंगे। जिस-जिस रास्ते से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां जितने भी कट हैं वहां बैरिकेडिंग कर दिया गया है।

Leave a Response