+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, April 12, 2025
Latest Hindi NewsSocial

रांची नगर निगम के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर | शहर की सफाई व्यवस्था चौपट

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मी अपने मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाईकर्मी नागाबाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट में जुटे। यहां सफाई कर्मियों के साथ ड्राइवर और सुपरवाइजर भी धरना पर बैठे। सफाई कर्मियों के नहीं आने से लोगों ने घरों में जमा कचरे को सड़कों पर ही जहां-तहां फेंक दिया। इधर हड़ताल पर गए कर्मियों से प्रशासक संदीप सिंह की वार्ता बेनतीजा रही। मंगलवार को भी हड़ताल नहीं समाप्त हुई, तो लोग मजबूरी में ही सही डस्टबिन में जमा इस कचरे को सड़क किनारे या खुले जगहों पर फेंकने को विवश हो जाएंगे।

ये है मांगे

– पिछले 10 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को नियमित किया जाये
– सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर व कार्यालय सहायक के वेतन में तत्काल 30 प्रतिशत की वृद्धि की जाये
-10 साल से अधिक समय से निगम में कार्यरत लोगों की लिस्ट तत्काल नगर विकास विभाग में भेजी जाये, ताकि इन्हें स्थायी किया जाये
– सुपरवाइजरों के परिवहन भत्ता को 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाये और समान कार्य का समान वेतन दिया जाये

Leave a Response