+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

चुनावी माहौल में केशव महतो कमलेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी | झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। वहीं, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। झारखंड में केशव महतो कमलेश की गिनती कद्दावर ओबीसी नेता के रूप में होती है। वह संयुक्त बिहार में 2 बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सिल्ली क्षेत्र से आने वाले केशव महतो कमलेश रांची लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता

ईडी के द्वारा एक मामले में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद से विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद खाली था। कांग्रेस आलाकमान ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाया। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल करीब 3 वर्षों का रहा।

Leave a Response