About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Politics

देश की हालात बद से बदतर होते चली जा रही है : इमरान प्रतापगढ़ी

भारत जोड़ो, बुनकर जोड़ो संवाद प्रतिनिधि सम्मेलन

Share the post

रांची। इरबा में छोटानागपुर हैंडलूम एंड खादी विवर्स को ऑपरेटिव यूनियन की ओर से भारत जोड़ो, बुनकर जोड़ो संवाद प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हुए। संवाद सम्मेलन में बुनकरों ने अपनी समस्याओं को लेकर नेताओं के समक्ष अपनी बातों को रखा। नेताओं भरोसा दिलाया की आपकी समस्या का हल निकलेगा।

समस्या का समाधान यहां की सरकार निकाले

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बुनकरों की समस्याओं को लेकर मैंने सदन में आवाज उठाई। आपकी दुआओं ने मुझे राज्यसभा में पहुंचाया है, आप बिल्कुल बेफिक्र रहे। आपकी आवाज बनकर मैं हमेशा खड़ा रहूंगा उन्होंने कहा कि झारखंड के बुनकरों की जो भी समस्या है उस समस्या का समाधान यहां की सरकार करे। इttस सम्मेलन में सरकार के 2 मंत्री उपस्थित हैं, उनसे मैं आग्रह करता हूं कि बुनकरों की समस्याओं का समाधान करे और उनके जो अधिकार हैं उस अधिकार को दिलाने का प्रयास करें।

प्रधानमंत्री मोदी अपने सत्ता के हनक में चूर हैं

प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की हालात बद से बदतर होते चली जा रही है। उसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी अपने सत्ता के हनक में चूर हैं। उन्हें जनता की चिंता नहीं केवल चिंता अपने पूंजीपति मित्रों का है। भाजपा ने देश में जो नफरत का महोल बना रखा है, उस नफरती माहौल में हमारे नेता राहुल गांधी नफरत की बाजार में मोहब्बत दुकान खोलने निकले हैं।

देश संविधान से चलेगा ना कि भारतीय जनता पार्टी की मर्जी से : राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश संविधान से चलेगा ना कि भाजपा की मर्जी से। भाजपा अपनी मर्जी से देश को चलाना चाहती है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह से सांसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया वह निंदनीय है। होना यह चाहिए था कि देश की राष्ट्रपति से इसका उद्घाटन किया जाता तो देश में एक अच्छा संदेश जाता। भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है और संविधान को खत्म करना चाहती है, जो कांग्रेस कभी भी किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यह देश गांधी का देश है गांधी ने इस देश को आजाद कराया यह देश पूरे दुनिया में आपसी भाई चारा , प्यार मोहब्बत, गंगा जमुनी तहजीब की वजह से जाना जाता है। गोडसे की विचारधारा इस देश पर कुछ लोग लागू करना चाहते हैं जो इस देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Response