About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Politics

70 साल में जो काम नहीं हुआ वो 9 साल में पूरा हो गया : जनरल बीके सिंह

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री रांची पहुंचे

Share the post

रांची। बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी पूरे देश में एक साथ सभी जगह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। इसी कड़ी में झारखंड में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सड़क परिवहन राज्यमंत्री बीके सिंह ने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो काम 9 साल में पूरा हो गया है। नए संसद भवन की आवश्यकता नए भारत को थी, जो पूरा हो गया। 30 साल पहले इसका रेखा खिंचा गया था। लेकिन य़ह काम मोदी सरकार ने कर दिखाया। देश की जनता को मालूम है की मोदी सरकार क्या काम कर रही है। बीके सिंह के एयरपोर्ट पहुंचे पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

ऐसा होगा बीजेपी का कार्यक्रम

प्रदेश की राजधानियों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष आदि प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम को वे सभी सोशल मीडिया इंफ्लुअर्स के साथ वार्ता करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे। यह अभियान 30 और 31 मई को होगा।

बीजेपी संपर्क अभियान चलाएगी

पूरे देश में विशेष संपर्क अभियान चलाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 31 मई को पीएम मोदी की रैली होगी। चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रैली आयोजित हो सकती है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बीजेपी का ये अभियान तीस मई से तीस जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा।इस खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Response