About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

‘भाईजान’ पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गुजरात से अरेस्ट

Share the post

रांची। बॉलीवुड सुपरस्टार ‘भाईजान’ यानी सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल है। बता दें कि विक्की और सुनील ने रविवार तड़के सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। इस फायरिंग के बाद कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार पर इसपर विराम लगा दिया है। अब पुलिस के पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर सलमान के घर के बाहर फायरिंग क्यों की गई थी। सलमान के घर के बाहर फायरिंग को अंजाम देने से पहले दोनों मुंबई से सटे पनवेल इलाके की एक सोसाइटी में पिछले एक महीने से किराए पर रह रहे थे। इन दोनों ने बॉलीवुड स्टार के घर की रेकी की और फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात भुज से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं।

सुबह 5 बजे हुई थी गोलीबारी

मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान के ब्रांदा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दोनों हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इस घटना को रविवार सुबह 5 बजे अंजाम दिया गया था। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के वक्त सलमान खान घर में ही मौजूद थे। जांच अधिकारियों को पता चला कि हमलावरों ने फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल सलमान के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी गिरजाघर के पास छोड़ दी थी। फिर हमलावर कुछ दूर तक पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। आरोपी बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़े लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए और वहां से बाहर निकल गए। इसके बाद वह मुंबई से फरार होकर गुजरात के भुज में जाकर छिप गए थे।

Leave a Response