About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

लोकसभा चुनाव : 14-15 मार्च से चुनाव आचार संहिता लग सकती है

Share the post

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए मतदान हो सकता है

रांची। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आज बड़ी खबर आ सकती है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग मंगलवार यानी 5 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा या नहीं। चुनाव आयोग आम चुनाव की तैयारी का आकलन करने के लिए कई राज्रायों के दौरे पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 या 15 मार्च से चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसको लेकर चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर सकता है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए मतदान हो सकता है। देश के सभी राज्यों में चुनाव आयोग की जोरदार तैयारी भी चल रही है। बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नामों का भी एलान कर दिया है। प्रधानमंत्री का 13 मार्च तक दौरा है, ऐसे में 14 या 15 को चुनान का एलान किया जा सकता है। 2019 की तरह ही इस बार भी चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया जा सकते हैं।

Leave a Response