+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, March 20, 2026
News

लातेहार में 5 कांवरियों की सड़क हादसे में मौत

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। लातेहार जिले में गुरुवार तड़के सड़क सादसे में 5 कांवरियों की मौत हो गई। यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टमटम टोला के पास गुरुवार सुबह 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। देवघर से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जा टकराई। मृतकों में रंगीली कुमारी, अंजली कुमारी, सविता देवी,शांति देवी और चालक दिलीप उरांव शामिल हैं। जबकि हनेश यादव, चरकु यादव, हरिनंदन यादव, परमेश्वर यादव, रीना कुमारी घायल हो गए। हनेश यादव और चरकु यादव की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। पूजा पाठ करने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के पास अचानक सवारी गाड़ी 11000 वोल्ट वाले बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में सवारी गाड़ी आ गई। हाई वोल्टेज वाले तार की चपेट में आने के कारण सवारी गाड़ी पर सवार 4 महिलाएं और गाड़ी के चालक की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

Leave a Response