About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Uncategorized

सिविल सेवा परीक्षा: रांची के 56 उपकेन्द्रों पर दो पाली में 26054 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया

परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना वर्जित था

Share the post

रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा (प्रा०) परीक्षा, 2023 झारखंड के एक मात्र केन्द्र रांची के 56 उपकेन्द्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में (प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक) सम्पन्न हुई। रांची केन्द्र पर कुल 26054 परीक्षार्थियों में से कुल 14409 परीक्षार्थी प्रथम पाली में व कुल 14,304 परीक्षार्थी द्वितीय पाली में उपस्थित हुए। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी, एक-एक सहायक पर्यवेक्षक, एक-एक दण्डाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना वर्जित था। इसे सुनिश्चित करने हेतु महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा क्रमशः महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की जाँच करने के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा उपकेन्द्र में प्रवेश कर पाए। उनके निजी सामानों को रखने का उचित प्रबंध किया गया था।

3 आईएएस को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था

परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन हेतु आयोग ने तीन वरीय पदाधिकारियों आईएएस अबुबक्कर सिद्दीकी, आईएएस प्रशांत कुमार, व आईएएस जितेन्द्र कुमार सिंह को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया था। इनके अतिरिक्त आयोग द्वारा दो निरीक्षी पदाधिकारी नीरज कुमार, उप सचिव व डीके मीणा, अवर सचिव की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु एतदर्थ समन्वयी पर्यवेक्षक के रूप में नामित आईएएस अमिताभ कौशल, सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु परीक्षा के आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षकों, स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों, सहायक समन्वयी पर्यवेक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दिनांक 22.05.2023 एवं 26.05.2023 को बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Response