+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
Weather Updates

मौसम अपडेट : कांके का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस | कल से फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रांची जिला के कांके में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। कांके का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 रहा। जमशेदपुर का 11.5 व डालटनगंज का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 20 दिसंबर यानी कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। क्योंकि वैज्ञानिकों ने सिमडेगा और कोल्हान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव का असर झारखंड में पड़ने के आसार हैं। इसलिए 20 दिसंबर को बादल और बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया । वहीं, 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने पाला वाले इलाकों में शीत प्रतिरोधी पौधे और फसलों की किस्म लगाने की सलाह किसानों को दी है। इसके अलावा पशु धन के आहार में बदलाव करने पर जोर दिया गया है।

Leave a Response