+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
Weather Updates

Weather Report : कड़ाके की ठंड | येलो अलर्ट जारी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को लेकर येलो अलर्ट भी जारी है। देश के उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही तेज ठंडी हवाओं का असर झारखंड के मौसम पर पड़ा है। इसका असर आगामी एक-दो दिन तक रहेगा, जिसके कारण ठिठुरन के साथ साथ सुबह में घना कोहरा बनने के आसार हैं। 11 जनवरी की सुबह में राज्य के जिन 11 जिलों में घने कोहरे और धुंध बनने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा जिला में रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चतरा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और वहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Leave a Response