दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व झारखंड एटीएस ने लोहरदगा से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया


रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को लोहरदगा के सेन्हा इलाके से गिरफ्तार किया है। शाहबाज अंसारी दिल्ली स्पेशल सेल के कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है। भारत में गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसियों और अलग अलग राज्यों की पुलिस की मदद से पिछले साल झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा था। इसी बीच झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल को यह सूचना मिली कि शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ है, जो रांची-लोहरदगा के बॉर्डर पर स्थित है। पुलिस को जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिन्हित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश दी, सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया, उसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब इलाके में एटीएस की टीम ने दबिश दी। वहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक को गिरफ्तार किया था।
पिछले वर्ष डॉ इश्तियाक को गिरफ्तार किया गया था
बता दें कि पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिन्हित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश डाली, सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया था, उसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब के अल हसन रेसीडेंसी में एटीएस की टीम ने दबिश डाली, यहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया था। बता दें कि वर्ष 2024 के अगस्त महीने में एटीएस की टीम ने लोहरदगा में कुडू के हेंजला कौवाखाप गांव में छापेमारी की थी। एटीएस की टीम यहां अलताफ की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह घर में नहीं मिला था। छापेमारी के क्रम में उसके घर से दो हथियार और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन वह फरार मिला था।
ये हो चुहे हैं गिरफ्तार
डॉ इश्तियाक अहमद, (रांची), फैजान अहमद, (लोहसिंघना, हजारीबाग), मो. मोदब्बीर, (चान्हो), मो. रिजवान (चान्हो), मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, (चान्हो), मतिउर रहमान, (चान्हो), अलताफ अंसारी (लोहरदगा), एनामुल अंसारी (चान्हों), शाहबाज अंसारी (रांची) .