

रांची। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के समय उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय , उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, मुकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, ट्रेजरी ऑफिसर सारिका भगत, भू-अर्जन पदाधिकारी केके राजहंस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार , उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन एवं सभी अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची जिलावासियों एवं सभी अधिकारी/ पदाधिकारी/ कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।