+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

पोस्टर वार : कैसे लिया झरखंड | लड़ के लिया झारखंड

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की टीम भी 23 सितंबर को झारखंड के दौरे पर रहेगी। कयास लगाया जा रहा है कि अक्टूबर 10 तक आचार संहिता झारखंड में लग सकता है। झारखंड के सत्ता में काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के हर मोर्चे को विफल करने में लग गई है। संथाल में बांग्लादेशी मुद्दा उठाकर बीजेपी ने एक नया विवाद खड़ा किया। लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं हुआ। एक मझे हुए खिलाड़ी की तरह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मैदान में डटे हुए हैं। यानी आगामी विधानसभा चुनाव सबसे ज्यादा संथाल में ही रोचक होगा। अब सभी पार्टिंयां व नेता सोशल मीडिया का जबरदस्त इस्तेमाल कर रहे हैं, आसानी से सोशल मीडिया में एक दूसरे पर हमला भी कर रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक पोस्टर जारी किया। हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट में पोस्टर के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने पोस्टर को पोस्ट किया है… पोस्टर में लिखा है… कैसे लिया झरखंड, लड़ के लिए झारखंड और आज षड्यंत्रकारी उसे तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। झारखंड एक था, झारखंड एक है और झारखंड हमेशा एक रहेगा ! जल, जंगल और जमीन है जिसकी शान, झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं मिटने देगा उस संथाल परगना सहित झारखंड की पहचान। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद ! दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद ! हेमंत सोरेन जिंदाबाद ! जय झारखंड !

Leave a Response