About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

महाराष्ट्र में “पवार” पॉलिटिक्स | अजित पवार बनें डिप्टी सीएम

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। महाराष्ट्र में हुए एक बड़े राजनैतिक उलटफेर में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरद पवार के भतीजे और विपक्ष के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हो गए। अजित पवार को डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वे अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपा जा सकता है। यानि अब अजित पवार एनसीपी को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए। अजित पवार 9 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, सुनील वलसाड, अदिती तटकरे व हसन मुशरीफ के साथ राजभवन पहुंचे। अजित के अलावा भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुशरीफ व धनंजय मुंडे को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

बैठक क्यों बुलाई गई मुझे पता नहीं: शरद पवार

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार पुणे में है। उनसे जब पूछा गया कि अजित पवार ने विधायकों की बैठक बुलाई है तो उन्होंने कहा कि मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई है। लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें (अजित पवार) विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है। वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं। मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response