+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
CrimeJHARKHAND NEWS

नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Namkum police station case in Ranchi where accused in minor murder case died in custody and police officials were suspended.
नामकुम थाना हाजत में आरोपी की मौत के बाद निष्पक्ष जांच के आदेश, लापरवाही पर पुलिसकर्मी निलंबित
Share the post

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। यह मामला 2 मार्च 2026 को सामने आया, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई। इसके बाद हाजत में बंद हत्या के आरोपी की मौत 5 फरवरी को अहले सुबह हो जाती है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, वादिनी अंजू देवी (32 वर्ष), निवासी सायको थाना क्षेत्र, जिला रांची, ने नामकुम थाना कांड संख्या–50/26, धारा 140(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने जुगाई मुंडा (निवासी कुड़ापुर्ती, थाना सायको, जिला खूंटी) पर अपने 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम के अपहरण और जान से मारने की नीयत का आरोप लगाया था।

जंगल से मिला शव

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जुगाई मुंडा को मुरुंगडिह जंगल, थाना घाटो, जिला रामगढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर अपहृत बालक का शव जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।

अवैध संबंध बना वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और वादिनी के बीच पिछले 5–6 वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी की पत्नी को इस संबंध की जानकारी होने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और वादिनी ने मिलना-जुलना बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि 1 मार्च 2026 को बीआईटी मेसरा रेल पटरी के पास दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि वह किसी और से संबंध रखेगी तो उसके बेटे को जान से मार देगा। इसी धमकी को अंजाम देते हुए 2 मार्च को बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई।

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां रात में हाजत से कंबल के धागे से बने फंदे के सहारे भागने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नामकुम थाना में कांड संख्या–06/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पांच पुलिसकर्मी निलंबित

मामले में लापरवाही पाए जाने पर निगरानी एवं सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पांच पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो चौकीदारों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Response