About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग : तरुण घोष एफसी व युवा क्लब जीते

Share the post

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में तरुण घोष एफसी, धुर्वा व एसबीसी जोरार की टीम ने जीत दर्ज की। झमाझम बारिश के बाद महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने ग्राउंड में अपना जलवा दिखाया। दूसरे दिन प्रैक्टिस ग्राउंड में खेला गया पहला मुकाबला सुरूड एफसी व शसक्त क्लब का गोल रहित पर समाप्त हुआ। वहीं, दूसरे मुकाबले में तरुण घोष की टीम ने आसानी से रांची रिकर्स, कांके को 3-0 से पराजित किया। खेल के दूसरे ही मिनट में रौशनी वर्मा ने शानदार गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 20वें मिनट में रौशनी वर्मा ने फिर एक बेहतरीन गोल दागा। 36वें मिनट में अल्पना कुजूर ने गोलकर टीम को 3-0 से बड़ीजीत दिला दी। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में युवा क्लब ने आशा एफए भुसूर को 2-0 से हराया। राइट टू किक चारीहुजीर व एसएस एफसी नगड़ी का मैच ड्रा रहा।

22.6.24 का मैच

प्रैक्टिस ग्राउंड : डीएसएस बनाम लिटिल एंजेल गोवा ब्लू (2.30 बजे से), जय जवान बनाम यूनाईटेड छोटानागपुर एफसी (एफ) 3.30 बजे से

स्टेडियम ग्राउंड : सिल्ली बनाम ब्लू पैंथर (2.30 बजे से), लिटिल एंजेल गोवा रेड बनाम सशक्त क्लब (3.30 बजे से)

Leave a Response