+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

ओरमांझी में 2 महिला और एक पुरुष की आपसी विवाद की वजह से हत्या

Share the post

रांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में 2 महिला और एक पुरुष की आपसी विवाद की वजह से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र में सूअर चराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। य़ह वारदात झांझी टोला गांव में अंजाम दिया गया है। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, अब तक जो भी जांच में सामने आया है, उसके अनुसार सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं।

Leave a Response