+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आकर चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया : हिमंत विश्व शरमा

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। असम के मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने आज हरमू रांची स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि अभी हमे आराम नही करना है । हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है। घर घर जाना है और हेमंत सरकार की नाकामियों, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार , ध्वस्त विधि व्यवस्था , खान खनिज, बालू, पत्थर की लूट को उजागर करना है।

हेमंत को सिर्फ कुर्सी चाहिए

उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जनता का विकास नहीं चाहिए उन्हें केवल अपनी कुर्सी चाहिए। कहा कि हेमंत सोरेन ने जेल से बेल पर बाहर आते ही अपनी ही पार्टी के एक योग्य आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री से हटाकर उनका पॉलिटिकल मर्डर किया। हेमंत सोरेन को दूसरा आदिवासी नेता मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को आदिवासी से प्रेम नहीं। उनके इर्द गिर्द घूमने वाले सारे दलाल, बिचौलिए गैर आदिवासी हैं। राज्य की खनिज संपदा की लूट हो रही, बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन जी जैसे पति को जेल जाने से छुड़ाने केलिए संघर्ष किया उसी तरह राज्य की मां बहन बेटियों केलिए संघर्ष करके उनके इज्जत, संपत्ति की रक्षा केलिए संघर्ष कीजिए।

झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया

उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन तो कुछ काम करना शुरू किए थे। जनता की समस्याओं पर ट्वीट करके भी समाधान करा देते थे। लेकिन हेमंत सोरेन ने 5 साल में क्या किया? केवल जनता को लूटा, खनिज लूटा। झारखंड में बांग्लादेशियों को बसा रहे। वोट बैंक के लिए उनका संरक्षण दे रहे। वहीं, बंगलादेशी आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे, उनकी जमीन लूट रहे। राज्य की डेमोग्राफी बदल रहे। हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी शादी अवैध है। इसे रोकने केलिए सख्त कानून बनना चाहिए।

सोरेन फिर सत्ता में नहीं आने वाले

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन फिर सत्ता में नहीं आने वाले, उन्हें पता है इसलिए अनाप शनाप घोषणाएं कर रहे। ऐसी ही घोषणा खटाखट पैसे भेजने की थी। आज कहां गया खटाखट, आपकी सरकार है, क्यों नही भेज रहे खटाखट। उन्होंने कहा मोदी तो प्रतिवर्ष किसानों, मजदूरों को पैसे दे रहे। लेकिन बैंक में सीधे भेज रहे ये खटा खट का धोखा नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि अब 8500 की जगह प्रति माह 1000 देने की बात कर रहे। लेकिन एक महीना, दो महीना का प्यार नही चलेगा। देना है तो 60 महीना का हिसाब जोड़कर 60 हजार प्रति व्यक्ति भेजिए। तब जनता मानेगी की आपकी नियत कुछ देने की है।

बालू में दलाल-बिचौलिए मालामाल हो रहे

उन्होनें कहा कि हिम्मत है तो बताएं 5 साल में कितनी नौकरी दी, कितने इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेज खोले, कितना बेरोजगारी भत्ता दिया। कहा कि हेमंत के नाती पोते पूछेंगे तो उनका यही जवाब होगा कि मुख्यमंत्री रहते जनता केलिए कुछ भला नही किया लेकिन बालू सिंडिकेट जरूर खोला। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की जनता को बालू नही मिल रहा, लेकिन यूपी-बिहार बालू भेजा जा रहा। दलाल बिचौलिए मालामाल हो रहे। सरकार के खजाने में पैसे नही जा रहे। कहा कि अब हम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित भारत बनाने केलिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जनता हमारी नीति नियत को जानती है। हम जनता के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाएंगे, नया झारखंड बनाएंगे।


Leave a Response