+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, March 20, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा- हमें कुछ पता नहीं-क्या चल रहा है ! हम अपना ठीक है ! जहां पर है वहीं पर है

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची! झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में जाने के कयास पर विराम लगा दिया. रांची में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि क्या सच है क्या झूठ है हमें कुछ पता नहीं. हम अपना ठीक है, जहां पर है वहीं पर है. चंपाई सोरेन ने रांची से टाटा आवास निकलने से पहले कहा कि से लोबिन हेंब्रम से हुई मुलाकात औपचारिक थी. वहीं, बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं मालूम वो जहां हैं, वहीं ठीक हैं.जब पत्रकारों ने चंपाई सोरेन से पूछा कि उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं. लोबिन हेंब्रम से मुलाकात के बाद इन कयासों को और भी बल मिला है. इस पर चंपाई सोरेन ने कहा कि क्या खबरें चल रही हैं, क्या नहीं चल रही हैं. इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल वो जहां हैं. वहीं ठीक हैं. उन्होंने कहा कि लोबिन हेंब्रम से पहले जिस तरह से मिलते थे, उसी तरह भी मिले हैं. यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं बल्कि औपचारिक मुलाकात थी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें साफ पता नहीं है कि क्या खबरें चल रही हैं, वो जहां पर हैं, वहीं पर हैं आगे जो भी होगा बाद में बताएंगे.

Leave a Response