+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, July 30, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडे। धनबाद से अनुपमा व चतरा से त्रिपाठी को मैदान में उतारा

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड से अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनुपमा सिंह व चतरा से केएन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। रांची सीट पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। दीपिका पांडे का मुकाबला बीजेपी के निशीकांत दुबे से होगा। वहीं, धनबाद में अनुपमा सिंह के सामने भाजपा के ढुल्लू महतो होंगे। चतरा में केएन त्रिपाठी भारतीय जनाता पार्टी के कालीचरण सिंह से मुकाबला करेंगे।

कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

गोड्‌डा : निशिकांत दुबे (बीजेपी) व दीपिका पांडे (कांग्रेस)

चतरा : कालीचरण सिंह (बीजेपी) व केएन त्रिपाठी (कांग्रेस)

कोडरमा : अन्नापूर्णा देवी (बीजेपी) व विनोद सिंह (भाकपा माले)

गिरिडीह : मथुरा महतो (जेएमएम) व चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू)

धनबाद : ढुल्लू महतो (बीजेपी) व अनुपमा सिंह (कांग्रेस)

सिंहभूम : गीता कोड़ा (बीजेपी) व जोबा मांझी (जेएमएम)

खूंटी : अर्जुन मुंडा (बीजेपी) व कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)

लोहरदगा : समीर उरांव (बीजेपी) व सुखदेव भगत (कांग्रेस)

पलामू : विष्णुदयाल राम (बीजेपी) व ममता भूईयां (आरजेडी)

हजारीबाग : मनीष जायसवाल (बीजेपी) व जेपी पटेल (कांग्रेस)

राजमहल : ताला मरांडी (बीजेपी) व विजय हांसदा (जेएमएम)

दुमका : सीता सोरेन (बीजेपी) व नलिन सोरेन (जेएमएम)

रांची : संजय सेठ (बीजेपी) व कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए

जमशेदपुर : विद्युत बरन महतो (बीजेपी) व जेएमएम ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए

झारखंड में कब कहां होंगे चुनाव

फेज-4, वोटिंग 13 मईसिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

फेज-5, वोटिंग 20 मईचतरा, कोडरमा, हजारीबाग

फेज-6, वोटिंग 25 मईरांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद

फेज-7, वोटिंग 1 जूनराजमहल, दुमका, गोड्डा

झारखंड में चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें 

झारखंड में लोकसभा सीटों पर होगा मतदान : 14

अधिसूचना जारी होने की तारीख : 18, 26, 29 अप्रैल व 7 मई

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल, 3, 6 व 14 मई

मतदान की तिथि : 13, 20, 25 मई व 1 जून

Leave a Response