+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, April 16, 2025
CrimeLatest Hindi NewsNews

क्राइम पर लगेगा अंकुश : रांची में सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा अनिवार्य

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। झारखंड पुलिस रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बंगलुरु पुलिस की तर्ज पर एक्ट लाने जा रही है। कैमरे के दायरे में पूरे शहर को लाने के लिए एक्ट में कई तरह के प्रावधान हैं, जिसके तहत प्रतिष्ठान मालिकों को खुद से सीसीटीवी कैमरा लगाना पड़ेगा। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। झारखंड पुलिस ने इसके लिएबंगलुरु पुलिस के कर्नाटक सार्वजनिक सुरक्षा प्रवर्तन अधिनियम का गहराई से अध्ययन किया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने का मकसद अपराध में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए है। एक्ट में यह प्रावधान रहेगा की अधिक भीड़ भाड़ वाले मॉल, प्रतिष्ठान, अपार्टमेंट और जिस इलाके में 100 से ज्यादा लोग रहते हों वहां सभी निजी तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सरकार द्वारा अगर एक्ट को पास कर दिया जाता है तो अधिकांश बड़े प्रतिष्ठान के आसपास प्रतिष्ठानों के मालिकों को सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य हो जाएगा।

Leave a Response