+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
Latest Hindi NewsWeather Updates

झारखंड में ठंड सितम ढाए हुए है | अभी दो दिनों तक और बढ़ेगी ठंड

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में ठंड सितम ढाए हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो मौसम साफ होने के कारण व बादल छट जाने के कारण 8 व 9 जनवरी तक न्यूनतम पारा में 2-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। 10 जनवरी में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगाा। लेकिन 11-12 जनवरी को जो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है जिसका असर स्नो फॉल व बारिश के इवेंट्स में देखने को मिलेगा, फिर मौसम में थोड़ी तब्दिली आएगी। यानी कहा जा सकता है कि अभी मौसम में थोड़ी ठंडी रहेगी। मौसम में बदलाव आने के कारण सेहत में ध्यान देने की जरुरत है। खासकर बच्चों व बुढ़े लोगों को बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। बीते 24 घंटे में रांची समेत कई जिलों जैसे पलामू, जमशेदपुर, लोहरदगा, लातेहार में जबरदस्त ठंड देखी गई। शाम से हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ गई। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। कोहरा और शाम को जबरदस्त शीतलहर का असर दिखा। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा ही रहा। न्यूनतम तापमान में अचानक से 4 डिग्री की गिरावट ने लोगों का ठंड से हाल बेहाल कर दिया। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि हिमालय पर अच्छी-खासी बर्फबारी देखी जा रही है। झारखंड में हवा भी उत्तर पश्चिम से ही आ रही है, यही कारण है कि कभी-कभी एकदम से तापमान गिरता है और कनकनी बढ़ जाती है।

Leave a Response