+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, April 10, 2025
Sport

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई है। 17 जनवरी को खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले की निवासी हैं, उनका पैतृक गांव बड़की छापर है। उनके पिता का नाम सुलक्षण टेटे है, वो भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं। सलीमा ने पिता से ही हॉकी की गुर सिखी। काफी संघर्षों के बाद सलीमा ने सिमडेगा से भारतीय हॉकी टीम तक सफर तय किया। उनके इस संघर्ष में उनके परिवार वालों खूब साथ दिया, इसी के बदौलत आज वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं। साल 2016 में सलीमा का चयन जूनियर भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए हुआ था। इसके बाद सलीमा ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सबसे पहले साल 2010 में सलीमा की प्रतिभा को पहचाना था, जब वो ग्रामीण स्तर पर एक हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने आई थी। सलीमा दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल में अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

Leave a Response