About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 6 IAS और 5 IPS लगाए गए

Share the post

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची-खूंटी दौरे पर सुरक्षा को लेकर झारखंड सरकार की तरफ से कार्यक्रम स्थलों पर 6 आईएएस और 5 आईपीएस प्रतिनियुक्त किए गए हैं। ऐसे पीएम सुरक्षा की जिम्मा एसपीजी ने संभाल लिया है। प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा मेमोरियल रांची, उलीहातु खूंटी और बिरसा कॉलेज मैदान खूंटी में कार्यक्रम है। कार्यक्रमों के संचालन, प्रोटोकॉल और सुरक्षा निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी वरीय अफसर की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर सारी जिम्मा एसपीजी सुरक्षा संभालती है। रांची और खूंटी के सभी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने मिलकर तैयारी की है। 11 नवंबर को एसपीजी की टीम में रांची एयरपोर्ट और खूंटी के दोनों कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी लिया।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल: आईएएस वंदना डाडेल, अजय नाथ झा, रणेंद्र कुमार और आईपीएस मुरारीलाल मीणा.
  • बिरसा कॉलेज मैदान खूंटी: आईएएस कृपानंद झा और – आईपीएस मनोज कौशिक.
  • बिरसा मुंडा का जन्म स्थल उलीहातु: आईएएस प्रवीण टोप्पो और आईपीएस एवी होमकर.
  • खूंटी स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी: आईएएस जितेंद्र सिंह और आईपीएस अखिलेश झा.

कार्यक्रम स्थल को छह जोन में बांटा गया है

हर जोन में सुरक्षा के प्रभार आईपीएस अधिकारियों के जिम्मे है। आपातकालीन स्थिति के लिए प्रधानमंत्री के लिए दो कारकेड की भी व्यवस्था गई है। कारकेड में बुलेट प्रूफ वाहन रहेंगे। मंच से हेलीपैड तक जाने के रास्ते को जोन पांच में रखा गया है। यह जोन नो मैंस लैंड की तरह होगा। इस रास्ते पर किसी को आने की इजाजत नहीं होगी।

2000 पुलिस जवानों की तैनाती

राज्य स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी रांची और खूंटी में चार स्थानों पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम की सुरक्षा में रांची एयरपोर्ट से लेकर खूंटी तक आईपीएस, डीएसपी सहित 2000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे इंतजामों में कोई कमी न रह जाये, इसके लिए झारखंड पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

Leave a Response