About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
News

दुर्गा पूजा : रांची में अमन चैन बने रहने को लेकर डीसी-एसएसपी ने बुलेट से शहर को भांपा

Share the post

रांची। दुर्गा पूजा के दौरान रांची के लगभग हर पंडाल में लोगों का हुजूम उमड़ता है, ऐसे में किसी तरह की कोई भी घटना न घटे य़ह सरकार व प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहती है। सीएम हेमंत सोरेन ने भी पूजा से पहले आला अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा व अन्य पर्व राज्य में अमन चैन के साथ मने इसको लेकर टास्क दिए थे। इसी कड़ी में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची दीपक कुमार दूबे, अपर जिला दंडाअधिकारी (विधी-व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक एवं सम्बंधित अधिकारी कोतवाली थाना से रात्रि पेट्रोलिंग करने निकल पड़े। डीसी-एसएसपी एक ही बुलेट में सवार होकर शहर को भांपने निकले। शहर के विभिन्न पंडालो- कचहरी चौक, बिहार क्लब, रांची यूनिवर्सिटी के पास, मेन रोड़, चर्च रोड़, गुदडी चौक, मलाह टोली, कांटाटोली चौक, कोकर चौक, चुटिया, बूटी मोड़, बांधगाड़ी, बारियातु और अन्य पूजा पंडालो का निरीक्षण कर पूरी विधी व्यवस्था का जायजा लिया। रुक रुक कर पंडालों को देखा व आयोजन में लगे लोगों सी मुलाकात की। इकरा मस्जिद के पास शान्ति समिति के लोग के साथ बैठक भी किए।

कंट्रोल रूम से रखी जा रही है नजर

बाते दें कि दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रमुख पूजा पंडालों की निगरानी की विशेष व्यवस्था की गयी है। शहर के प्रमुख पंडालों के सीसीटीवी को सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दर्शन करने पंडालों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ चौकस है। सेंट्रालाइज्ड कंट्रोल रुम से अधिकारी पूजा पंडालों की निगरानी कर रहे हैं। रांची के कचहरी चौक स्थित सीसीआर कंपोजिट कंट्रोल बनाया गया है। इस तकनीक की वजह से भीड़-भाड़ वाले पंडालों में शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है, जिससे उन्हें पहचानना आसान होगा। यह पहली बार है जब सीसीटीवी से इस तरह की व्यवस्था की गई है। कंपोजिट कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा,टेट्रा सहित वायरलेस जैसे कई महत्वपूर्ण कई सेवाएं मौजूद हैं।

Leave a Response