About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

चोर बाजार में 3 अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की | धान व्यवासायी रौशन भगत को मारी गई गोली

Share the post

2 गोली पेट व जांघ में लगी, मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटनास्थल से पिस्टल व खोखा बरामद

रांची। रांची जिला के बुंडू थान क्षेत्र से सटे तीन किलो मीटर दूर बारूहातू केचोर बाजार में सुबह 9 बजे अपराधियों ने धान व लाह के कारोबारी रौशन भगत को गोली मारकर घायल कर दिया। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। जानकारी के अनुसार 27 साल के रोशन भगत को 2 गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रौशन को गोली पेट व जांघ में लगी। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को 9.30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। इसके बाद छानबीन शुरू हुई। सबसे पहले गोली लगने से घायल रौशन भगत को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि बाइक से तीन अपराधी आए व पैसे की मांग करने लगे। इसके बाद अपराधियों के साथ रौशन का बकझक हुआ। फिर अपराधियों ने गोली चला दी व उनका गल्ला लूटकर भाग गए। घटनास्थल से एक पिस्टल व खोखो बरामद किया गया है। अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

क्या है मामला

बुंडू के पुराना बाजार टोली के रहने वाले रोशन भगत ग्रामीणों से धान खरीदकर फिर उसे एक जगह एकत्र कर बाजार में बेचा करते थे। हर दिन की तरह वे बारूहातु चोर बाजार में अपने झोपड़ीनुमा दुकान में बैठे हुए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे व रोशन से पैसे मांगने लगे। जब रोशन ने कहा कि उनके पास कोई पैसा नहीं है तो अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों से बचने के लिए रोशन गांव की तरफ भागने लगे, इसी बीच उन्हें दो गोलियां लग गईं। गोली की आवाज सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़कर आने लगे, तब तीनों अपराधी बाइक से तेज गति से फरार हो गए। पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Response