About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

Paris Olympics 2024 : आज रात 11 बजे से ओपनिंग सेरेमनी | पीवी सिंधु और शरथ कमल भारतीय दल को लीड करेंगे | झारखंड की दीपिका व अंकिता करेंगी कमाल

Share the post

32 खेलों में 329 गोल्ड दांव पर

कल से मुख्य खेल में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

रांची। खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाला ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से होने जा रही है। इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलिंपिक खेल का आयोजन हो रहा है। आज रात 11 बजे से ओपनिंग सेरेमनी होगी, इसी के साथ ओलिंपिक की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी। पेरिस ओलिंपिक में 32 खेलों के 329 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हैं। जिनके लिए 206 एसोसिएशन और देशों के 10,500 एथलीट्स पार्टिसिपेट करेंगे। भारत ने 16 खेलों में 117 प्लेयर्स का दल उतारा है। पेरिस की सीन नदी से आज रात 11 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इसमें सभी देश और एथलीट्स हिस्सा लेंगे। हर देश परेड ऑफ नेशन में शामिल होगा। ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही ओलिंपिक की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी, लेकिन खेलों का मुख्य राउंड कल से शुरू होगा। 11 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी है।

16 गेम्स में उतरेगा भारत

27 जुलाई से मेडल इवेंट शुरू हो जाएंगे। इस दिन साइक्लिंग, डाइविंग, स्विमिंग, फेंसिंग, जूडो, रग्बी, शूटिंग और स्केटबोर्डिंग में कुछ इवेंट्स के मेडल तय होंगे। पेरिस ओलिंपिक में ब्रेकडांस इवेंट का डेब्यू होगा, यह इस बार के गेम्स में शामिल इकलौता नया खेल है। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में 117 एथलीट्स का दल उतारा है, जो 16 अलग-अलग खेलों में शिरकत करेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल भारत के फ्लैग बियरर होंगे। दोनों तिरंगा लेकर भारतीय दल को लीड करेंगे।

दीपिका व अंकिता ने राज्य का बढ़ाया मान

आर्चरी में देश के लिए झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी व जमशेदपुर की अंकिता भक्त पेरिस ओलिंपिक में मेडल के लिए निशाना साधेंगी। दोनों बेटियों ने टीम में जगह बनाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया। रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी का यह चौथा ओलिंपिक है। वहीं, अंकिता भक्त पहली बार ओलिंपिक में निशाना साधेंगी। हालांकि अंकिता मूल रूप से बंगाल की हैं। लेकिन शुरू से ही टाटा आर्चरी अकेडमी से खेल रहीं। दीपिका कुमारी टीम व इंडिविजुवल आैर अंकिता भक्त मिम्स टीम, टीम व इंडिविजुअल तीर चलाएंगी। आपको बता दें कि भारत आर्चरी में कभी भी ओलिंपिक खेल में पुरुष व महिला में मेडल नहीं जीता है। लेकिन इस बार हमारी 2 बेटियां जरूर मेडल पर निशाना साधेंगी।

Leave a Response