About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

आज ED ऑफिस नहीं दुमका जाएंगे सीएम

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज जमीन घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश होना है। ईडी ने छठी बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि मुख्यमंत्री अभी तक पिछले एक साल में एक बार ही ईडी के सामने पेश हुए हैं। इस बार भी उनकी पेशी को लेकर संशय बरकरार है। वहीं, मुख्यमंत्री को आज से दो दिवसीय दौरे पर दुमका भी जाना है। बता दें कि जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए अब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छह समन जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री अलग-अलग कारणों से अब तक ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। पहली बार समन पर उन्होंने पत्र लिखकर ईडी के सामने आने से मना कर दिया था। उसके बाद भी ईडी ने समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, जहां से उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने को कहा गया। उसके बाद वो हाईकोर्ट भी गए। वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. अब एक बार फिर उन्हें समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब देखना है कि इस बार मुख्यमंत्री का रवैया क्या रहता है, वो पेश होते हैं या नहीं। वैसे अब तक उनकी पेशी को लेकर संशय है।

Leave a Response