+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
News

मणिपुर के कांगपोकली में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 2 की मौत | ‘आपातकालीन बंद’ का एलान

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कांगपोकली जिले में सोमवार को दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक आदिवासी संगठन ने दावा किया कि कुकी-जो समुदाय के लोगों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया और जिले में बंद घोषित कर दिया गया है। मई की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में मैतई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच गोलीबारी की कई घटनाएं देखी गई हैं। कुकी-जो समुदाय के लोगों पर अकारण हमले की निंदा करते हुए कांगपोकपी स्थित कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने जिले में ‘आपातकालीन बंद’ का एलान किया है।

Leave a Response