

रांची। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रन से हराकर दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। यह दिल्ली की फाइनल में लगातार तीसरी हार है और उसका चैंपियन बनने का सपने एक बार फिर टूट गया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन दिल्ली नहीं बना पाई। मुंबई से मिले 150 रनों के जवाब में दिल्ली 141 रन ही बना पाई। दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन मारियेन कैप ने बनाए, जिन्होंने 40 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए नताली स्कीवर-ब्रंट ने तीन तो एमेलिया कर ने दो विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर : मुंबई : 149-7 (20), हरमनप्रीत कौर 66, नैट ब्रंट 30 रन। कैप, जैस व श्री 2-2 विकेट। दिल्ली: 141-9 (20), कैप 40, जेमिमह 30 रन। नैट 3 व कैर 2 विकेट।
add a comment