About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

रांची के कुख्यात अपराधी भैरव सिंह को विधानसभा चुनाव को लेकर जिला बदर किया गया

Share the post

20 दिनों तक रांची जिला में कहीं भी नहीं रह सकेंगे

रांची। रांची के भैरव सिंह को 20 दिनों के लिए विधानसभा चुनाव 2024को लेकर जिला बदर किया गया है। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में लिखा है की 30 वर्षीय भैरव सिंह पेशेवर आसामाजिक तत्व है। इनका मुख्य पेशा लोगों को गुमराह कर क्षेत्र में आशांति फैलाना एवं समाजिक सौहार्द को खराब करना है। जो समाज के लिए खतरनाक है। इसका अपराध क्षेत्र डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी व कोतवाली थाना है, जहां ये अपने संगठन के आदमी को एकत्रित कर रोड जाम करना एव दूसरे समुदाय के खिलाफ उत्तेजक बयान देना आदि विधि विरुद्ध कार्य करते रहते है। जिससे समाज में अस्थिरता उत्पन्न होती है व विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। भैरेव सिंह के द्वारा वर्ष 2021 में सीएम का काफिला को रोकने का प्रयास किया गया गया था। इस दाैरान उनके एव सहयोगियों के द्वारा सरकारी कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। उसके इस हमले के कारण सीएम के तय रूट सेे उन्हें डायवर्ट करके गंतव्य तक पहुंचाया गया था। इसका वास्तविक अपराधिक इताहास इनक अभिलेखित अपराधिक इतिहास से कई गुणा अधिक एवं व्याप्त है। इसकी वास्तविक अपराधिक गतिविधियां से आम जनता में आतंक, भय व दहशत व्याप्त है।

इन्हें भी जिला बदर किया गया

भैरव सिंह के अलाव सरताज, करो पाहन, बेव सिंह मुंडा, आनंद वर्मा, आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, सनी सिंह, मोबिन अंसार, सकलदेव बड़ाइक, रोहित चौरसिया, प्रकाश यादव, चंदन सिंह।

Leave a Response